Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरअवैध होटलों को लेकर बंद करने की मांग

अवैध होटलों को लेकर बंद करने की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होटलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (फौजी एकता गुट) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में सज्जन सिंह ने कहा कि थाना ककोड़ क्षेत्र में कई अवैध होटल संचालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन आंख मूंदे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे होटलों में अवैध गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन से कहा कि यदि जल्द से जल्द अवैध होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनका संचालन बंद नहीं कराया गया, तो भाकियू फौजी एकता गुट अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments