बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में मंदिरों के निकट संचालित हो रही मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सिटी स्टेशन मार्ग पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा।
आपको बता दें कि संगठन के जिला महामंत्री पंकज भाटी ने बताया कि दाताराम चौक के पास बालाजी, बजरंगवली और संत रविदास जी के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि मंदिरों के समीप मीट की बिक्री होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंदिरों के आसपास से मीट की दुकानों को तत्काल हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोतवाली पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंदिरों के पास मीट की दुकानों पर रोक की मांग, हिंदू रक्षा दल ने कोतवाली में सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES



