बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश लेकर मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडिया के डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार दिल्ली से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव में शामिल होने के लिए लगातार तीसरे वर्ष साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचने पर उनका नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
राजेश कुमार ने बताया कि उनकी यह साइकिल यात्रा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष प्रभु श्रीराम के आगमन पर दीपोत्सव को भव्य रूप में मनाते हैं, वैसे ही हम सब अपने दीपों से इस आयोजन में सहयोग करें।उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 180 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर रहे हैं। वर्ष 2023 से शुरू हुई यह उनकी तीसरी यात्रा है। इस दौरान वे लोगों को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के संतुलन के महत्व को समझाने का संदेश दे रहे हैं। राजेश कुमार वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडिया में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह अनोखी पहल समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रही है।
दिल्ली से अयोध्या तक साइकिल पर निकले डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार, बुलंदशहर में हुआ भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES