बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के डिबाई कस्बे स्थित उमंग इंटरप्राइजेज के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालात को देखते हुए पास के मकानों को तुरंत खाली कराया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि को टाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी देर तक चली आग बुझाने की कार्रवाई के बाद हालात नियंत्रण में आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते राहत कार्य शुरू नहीं होता, तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
डिबाई: उमंग इंटरप्राइजेज का गोदाम लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES



