Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरडिबाई: 30.78 लाख रूपए से तीन गांवों में बनेंगी सीसी रोड

डिबाई: 30.78 लाख रूपए से तीन गांवों में बनेंगी सीसी रोड


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में ग्रामीण विकास को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ब्लॉक दानपुर की ओर से क्षेत्र के तीन गांवों की सड़कों को सीसी रोड में तब्दील करने के लिए चिन्हित किया गया है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 30.78 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव अकरवास में 120 मीटर लंबी सड़क को सीसी रोड बनाया जाएगा। गांव पूठरी कलां में 81 मीटर लंबे सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। गांव लेदनखेड़ा में 210 मीटर लंबी सड़क को सीसी रोड में बदला जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से बारिश के मौसम में होने वाली कीचड़ और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी। इसके साथ ही यातायात भी सुगम होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments