Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरथाने को दुल्हन की तरह सजा देख डीआईजी नाराज, खुर्जा कोतवाल को...

थाने को दुल्हन की तरह सजा देख डीआईजी नाराज, खुर्जा कोतवाल को किया लाइन हाजिर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी गुरुवार को अचानक निरीक्षण के लिए बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली पहुंचे। निरीक्षण के दौरान थाने को दुल्हन की तरह सजा देख वह काफी नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने मंडप की तरह सजे थाने से टैंट का सामान हटवाया। इसी के साथ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खुर्जा कोतवाल इंस्पेक्टर पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया है।
आपको बता दें कि डीआईजी के आने की खुशी में खुर्जा कोतवाली के इंस्पेक्टर पंकज राय ने थाने को दुल्हन की तरह सजाया था, लेकिन डीआईजी ने दुल्हन की तरह सजा देख थाने को काफी नाराजगी जताई। इसके बाद डीआईजी ने पूरी सजावट हटवाने के सख्त निर्देश दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी खुद टैंट और सजावट उखाड़ते नज़र आ रहे है। डीआईजी ने खुर्जा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया और पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments