Tuesday, March 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडीआईजी: अधिकारियों पर कसें नकेल

डीआईजी: अधिकारियों पर कसें नकेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने पाया कि सर्किल डिबाई, अनूपशहर और शिकारपुर में विवेचनाओं का अंबार लगा है। उन्होंने निर्देश दिया कि अब एक माह से अधिक लंबित मामलों का संज्ञान क्षेत्राधिकारी, दो माह पर अपर पुलिस अधीक्षक और तीन माह से अधिक पुराने मामलों की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक करेंगे। वहीं, एक साल से अधिक पुरानी फाइलों की जांच सीधे थाना प्रभारी को करनी होगी। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए डीआईजी ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments