Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरशिव मंदिर में घुसा नाली का गंदा पानी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

शिव मंदिर में घुसा नाली का गंदा पानी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के अंतर्गत गांव जावल में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में नाली का गंदा पानी घुस गया। धार्मिक स्थल पर गंदगी फैलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी सीधे मंदिर परिसर में भर गया। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले लोगों को गंदगी और बदबू के बीच जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति ओर बेकार हो जाती है। लोगों ने समस्या से निजात पाने की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments