Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरमस्जिद में इमाम हटाने को लेकर विवाद: दो पक्षों में जमकर मारपीट...

मस्जिद में इमाम हटाने को लेकर विवाद: दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव, 10 गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद में इमाम हटाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना शिकारपुर क्षेत्र स्थित डोरी वाली मस्जिद में शनिवार को नमाज के बाद इमाम को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना से मस्जिद परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना शिकारपुर क्षेत्र की डोरी वाली मस्जिद में नमाज के बाद इमाम हटाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और 10 लोगों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments