बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी पर्व ईद-उल-फितर के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित ईदगाह का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि ईद की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईदगाह के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। सभी लोग से ईद का त्यौहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की।
डीएम-एसएसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
RELATED ARTICLES



