बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी के पीछे से गुजर रहे नाले में खुलेआम गोबर बहाए जाने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाले में जगह-जगह गोबर जमा होने से पानी का बहाव रुक गया है, जिससे कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि नाला गोबर से अटा पड़ा है और बदबू व गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पालिका अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले की सफाई न होने और गोबर बहाने पर रोक न लगने से समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। कॉलोनीवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। जलभराव की स्थिति बनने से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
गोबर से नाला हुआ जाम, लोग परेशान
RELATED ARTICLES



