बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में चिंगरावली मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। आपको बता दें कि चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार दोपहर एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जहांगीरपुर से चिंगरावली की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात कारणों से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इसी में युवक दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप भाटी निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा के रूप में हुई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से चालक की मौत
0
10
Previous article
RELATED ARTICLES



