Sunday, March 1, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के बनवारीपुर बम्बे के पास शनिवार की रात खेत से लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर बम्बे के किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चालक ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments