Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरलाइन निर्माण कार्य के चलते पांच दिन चार-चार घंटे ठप रहेगी बिजली...

लाइन निर्माण कार्य के चलते पांच दिन चार-चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना है। जोखाबाद उपकेंद्र नंबर दो पर लाइन निर्माण कार्य के चलते आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपकेंद्र नंबर दो से पोषित इंडस्ट्रियल तृतीय और किशनपुर रूरल फीडर की बिजली आपूर्ति 31 जनवरी, 2 फरवरी, 4 फरवरी, 5 फरवरी और 7 फरवरी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक यानि प्रतिदिन चार घंटे बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती लाइन निर्माण व सुधार कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत व निर्बाध होने की उम्मीद जताई गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments