बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुधवार की रात अचानक मौसम बदला और धूल भरी आंधी शुरू हो गई। रेतीली आंधी की वजह से वाहन सवार जहां थे वहीं थम गए। धीरे-धीरे हवा की गति बढ़ी और उसने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ऐसे में आम की फसल पर इस तूफान का असर देखने को मिला। आम की फसल खराब होने की वजह से किसानों की मुश्किले बढ़ गई है। उन्हें आर्थिक चोट पहुंची है।
बुलंदशहर के गुलावठी, स्याना और ऊंचागांव क्षेत्र के बागान किसान गौरव कुमार, मेहंद्र सिंह, लाल सिंह, गोविंदा और राजपाल आदि ने बताया कि बीती रात आए जबरदस्त तूफान की वजह से आम खराब हो गया। 50 फीसदी आम पकने से पहले ही गिर चुका है। तूफान ने सब कुछ चौपट कर दिया। किसानों ने बताया कि उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। ऐसे में उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं सिकंदराबाद क्षेत्र में आम के बाद से लगभग 10 पेड़ जड़ से उखड़ गए और कई पेड़ बीच से टूट गए।
तूफान के कारण आम खराब होने से लाखों का नुकसान, जगह-जगह गिरे विशाल वृक्ष
RELATED ARTICLES