बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर इलाके में रविवार की सुबह चार्जिंग पर लगी एक ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के दौरान घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग समेत एक नवजात बच्चा झुलस गया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहाँ तीन की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगी हुई थी। अचानक बैटरी से तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर रोशन लाल, हिमांशु, मीनाक्षी, अंजली, रोहित और एक नवजात शिशु झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते तीन घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैटरी में विस्फोट के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
ई-रिक्शा की बैटरी विस्फोट से घर में लगी आग, पांच समेत एक नवजात बच्ची झुलसी
RELATED ARTICLES



