Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरहाईटेंशन लाइन फॉल्ट से आठ कॉलोनियों की बिजली रही गुल

हाईटेंशन लाइन फॉल्ट से आठ कॉलोनियों की बिजली रही गुल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में पलराझाल हाईटेंशन लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया, जिससे गुरुवार की सुबह विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। फॉल्ट को ठीक कराने के लिए ऊर्जा निगम को नगर के दो उपकेंद्रों पर शटडाउन लेना पड़ा। इसके चलते प्रीत विहार कॉलोनी, कालिंदी कुंज, मुरारी नगर, सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, गोकुल विहार सहित आसपास के इलाकों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की सप्लाई, मोबाइल चार्जिंग और छोटे व्यापारिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं दुकानदारों और कार्यालयों में कामकाज भी बाधित रहा।
एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि पलराझाल हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट को चिन्हित कर मरम्मत कार्य किया। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे फॉल्ट को पूरी तरह ठीक कर लिया गया जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments