बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में बुधवार को समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट की जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि मामला बुधवार का है तीन लोग गुलावठी में समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता के घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। मारपीट के दौरान कुंडल गुम हो गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत देते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
0
118
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


