बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के यमुनापुरम में स्थित सागर डिपार्टमेंटल स्टोर पर फर्जी अफसर बनकर आए युवकों द्वारा धमकी देकर रकम हड़पने का मामला सामने आया हैं। दुकान संचालक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद फर्जी अफसर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि यमुनापुरम के रहने वाले दुकान संचालक ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी सागर डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से दुकान हैं। कुछ युवक भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर उनकी दुकान पर पहुंच गए। आरोपियों ने दुकान में जांच की और दुकान संचालक को डराया धमकाया तथा जेल भेजने की धमकी देते हुए मोटी रकम की मांग की। जब दुकान संचालक को उन फर्जी अधिकारियों पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना एसएसपी व कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद फर्जी अधिकारी पुलिस को देख भाग निकले। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस जांच कर रही हैं।
फर्जी अधिकारियों ने दुकान संचालक को जेल भेजने की धमकी देकर की मोटी रकम की मांग
RELATED ARTICLES



