Tuesday, March 3, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकैंटर की टक्कर से हुई किसान की मौत

कैंटर की टक्कर से हुई किसान की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के अलीगढ़ गाजियाबाद एनएच-34 पर सोमवार की दोपहर एम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर ने सड़क पार कर रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की दोपहर का है जब एक किसान एम रिजॉर्ट के पास साइकिल से सड़क पार कर रहा था तभी कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में किसान को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए गाजियाबाद रेफर कर दिया। वहां किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक किसान की पहचान नारायण यादव पुत्र मथुरा सिंह गांव चंद्रावली के रूप में हुई है। किसान की मौत से परिवार में मातम छाया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments