बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक किसान को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान दूर जा गिरा। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भिड़ एकत्र हो गई जिन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर खेत जाते समय किसान को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान बहोरी पुत्र परम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
RELATED ARTICLES



