Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरकिसानों ने भूमि के मुआवजे की मांग पर किया प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे...

किसानों ने भूमि के मुआवजे की मांग पर किया प्रदर्शन, फर्जी मुकदमे कराने का आरोप


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के गांव मदनपुर में भूमि के उचित मुआवजे और कथित उत्पीड़न के खिलाफ किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। किसानों ने एकजुट होकर जोरदार यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने तहसीलदार खुर्जा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को दबाने के लिए किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा जिससे किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश है जिसके चलते कालिंदी कुंज कॉलोनी में महापंचायत होगी जिसमें जिलेभर के किसान शामिल होंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments