बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को निशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को दर्शन-2 पोर्टल पर 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार व जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों का चयन पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन व बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। किसान दर्शन-2 पोर्टल (gri-darshan.up.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पात्रता शर्तों के अनुसार प्रत्येक गन्ना उत्पादक किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए ही बीज मिनी किट प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाना और उनकी आय में सुधार करना है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
निशुल्क मिलेगा किसानों को मूंग का बीज
RELATED ARTICLES



