बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी ने अपने पति को नीले ड्रम का डर दिखाया जिसके बाद पति ने दहशत में आकर पत्नी को प्रेमी संग विदा कर दिया। पति का आरोप है कि पत्नी महीनो तक अपने प्रेमी के संग रहती थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी ने पति संग उसके भाइयों को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद पति एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की। पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। उसके बाद पत्नी ने पति को नील ड्रम का डर दिखाया। पति ने डर के कारण पत्नी को खुशी-खुशी प्रेमी संग विदा कर दिया।
नीले ड्रम के डर से पति ने पत्नी को प्रेमी संग किया विदा
RELATED ARTICLES



