Thursday, February 12, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरहरिद्वार जा रही महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल

हरिद्वार जा रही महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव माकड़ी से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों के साथ दबंगों द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरिद्वार जा रही महिला कांवड़ियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया जिसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया।
आपको बता दें कि मामला कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव माकड़ी का है। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान गांव माकड़ी के पास कुछ युवकों ने कथित रूप से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू करते हुए मारपीट की। नाराज कांवड़ियों ने मौके पर ही हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कांवड़ियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments