बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की भाईपुरा रोड पर स्थित इंदिरा कॉलोनी में रविवार की रात एक घर में अचानक आग लग गई। घर से उठता धुआँ देख बाहर खेल रहे बच्चे काफी घबरा गए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डालकर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि आग लगने से घर में रखी नकदी व जेवरात जलकर राख हो गए।
आपको बता दें कि पीड़ित दामोदर ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक है और मजदूरी कर अपना और परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार की रात वह अपना ऑटो लेकर काम पर गया हुआ था। उनकी पत्नी पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी तथा बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर से अचानक आग की लपेट उठने लगी। आग की लपटे उठती देख बच्चे काफी डर गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर मोहल्लेवासी आए और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। ऑटो चालक दामोदर ने बताया कि आग लगने से घर में रखी 40 हजार रूपए की नकदी, पत्नी व बच्चों के गहने जल गए। प्रथम दृश्यता शॉर्ट सर्किट से आग लगा माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ऑटो चालक के घर में लगी आग, नकदी व जेवरात जलकर राख
RELATED ARTICLES



