बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र की पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को विद्युत तार, चोरी करने के उपकरण, एक पिकअप गाड़ी, अवैध असलहा कारतूस आदि बरामद हुआ है। Nआरोपियों द्वारा पूछताछ पर बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बरामद गाडी से घुमफिरकर बुलन्दशहर व उसके आस-पास के अन्य जनपदो में हाईटेंशन लाईन व एलटी लाईन पर रस्सी डालकर तारो को आपस में मिला देते है जिससे फाल्ट होकर लाइट चली जाती है तथा लाइट जाने के बाद तार व बिजली के उपकरण चोरी कर लेते है तथा चोरी किये गये सामान को सीलमपुर दिल्ली मे कबाडी को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते है।
आपको बता दें कि अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्वाट टीम व थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुक्तेश्वरा राजगढी रोड से तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 28 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव औलीना व रजवाना के जंगल से खम्बों से बिजली का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर मुअसं 155/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 12 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना अगौता क्षेत्र के गांव भैंसरोली के जंगल से खम्बों से बिजली का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर मुअसं 67/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 24 जनवरी 2026 की रात में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव असावरी के जंगल से खम्बों से बिजली का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 41/26 धारा 136, 324(4) विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। आरोपियों द्वारा 17 जनवरी 2026 की रात में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भौपुर व जसर को जाने वाली नहर के किनारे से खम्बों से बिजली का तार चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 47/26 धारा 136, विद्युत अधिनियम पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र चंदीसिंह लोधी निवासी गांव नगला आलमपुर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर, जयदीप पुत्र ब्रजपाल मलिक निवासी गांव अतलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ, सतीश कुमार पुत्र नेमपाल लोधी निवासी गांव बीहरा थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर, विजय पुत्र उदयवीर मल्लाह निवासी मकान न0 सी 469 लक्ष्मी गार्डन थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा रविन्द्र पुत्र रनवीर सिंह लोधी निवासी ततारपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



