बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने बाल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 4,720 किलोग्राम बाल व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ कजरा पुत्र दीपचंद्र निवासी गांव शाहपुर कलां थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, अर्जुन पुत्र शाका पुत्र अनिल निवासी गांव शाहपुर कलां थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, टिंकू पुत्र नानक चंद निवासी गांव शाहपुर कलां थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर तथा संजय शर्मा पुत्र जमुनाप्रसाद शर्मा निवासी गांव लोधाना थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर तथा बिट्टू उर्फ आलोक पुत्र सतीश निवासी गांव अतराजपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोमवार को रास्ते से गुजरते समय उनकी नजर गांव शाहपुर के पास रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखें थैले पर पड़ी जिसमें बाल रखे हुए थे उन्हें पूर्व से जानकारी थी कि बाल (हेयर) महंगे दामों पर बिकते हैं। इस लालच में उन्होंने मोटरसाइकिल पर रख थैली से बाल चोरी कर लिए तथा मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्जा नगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाया जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर कन्दर गढ़ी रेलवे पुल के पास से बाल चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बाल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 4,720 किलोग्राम बाल बरामद
RELATED ARTICLES



