बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने गैस एजंसी संचालक के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत एनएम नाम से गैस एजेंसी स्थित है। 24 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोगो द्वारा गैस सिलेन्डर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए गैस एजंसी संचालक के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा किया जा रहा था। पुलिस द्वारा उक्त वीडिया का स्वयं संज्ञान लेते हुए थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 247/26 धारा 196 (1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीटू यादव पुत्र ओमप्रकाश निवासी छोटी मामन थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर, रवि पुत्र नरेन्द्र निवासी मौहल्ला पंजाबियान कस्बा व थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर, सूरज पुत्र छोटेलाल निवासी उपरोक्त, रामेश्वर दयाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी उपरोक्त व सचिन पुत्र सतीश निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। उक्त के क्रम में थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा दिनांक बुधवार को वीडियों में दिख रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गैस एजंसी संचालक के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले पांच गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



