Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरपुजारी की अपील पर 'चोर ने चोरी किया पंखा मंदिर को लौटाया'

पुजारी की अपील पर ‘चोर ने चोरी किया पंखा मंदिर को लौटाया’


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के प्राचीन चामड़ मंदिर से चार दिन पहले चोरी हुआ पंखा पुजारी की मार्मिक अपील के बाद वापस मंदिर में टंगा मिला। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।
आपको बता दें कि मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार अवस्थी ने बताया कि चार दिन पूर्व किसी अज्ञात चोर ने मंदिर में लगा पंखा चोरी कर लिया था। पंखा चोरी होने के बाद पुजारी ने मंदिर के बाहर एक पर्चा चस्पा कर दिया था, जिसमें चोर से पंखा वापस करने की अपील की गई थी। पर्चे में लिखा था कि यह मंदिर की संपत्ति है, इसे वापस कर दें, भगवान सब देख रहे हैं। पुजारी की इस भावुक अपील का असर हुआ और गुरुवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए तो देखा कि चोरी हुआ पंखा फिर से मंदिर में उसी स्थान पर टंगा हुआ था। पंखा वापस मिलने पर पुजारी और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments