Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरखुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान मंगलवार यानी आज से शुरू

खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान मंगलवार यानी आज से शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में पशुओं को खुरपका और मुंहपका जैसे खतरनाक संक्रामक रोगों से बचाने के लिए मंगलवार यानी आज से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित वैक्सीनेटर और पैरावेट की टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग तेजी से फैलता है जिससे दूध उत्पादन घटने के साथ-साथ पशुओं की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 20 जनवरी मंगलवार यानी आज से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गाय, भैंस सहित अन्य दुधारू पशुओं को निःशुल्क टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए विभाग की टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचेंगी, ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे तथा सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments