जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष व उनके चालक की उन्नाव जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई जिसके बाद परिजन उन्नाव के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें कि पहासू कस्बा के मोहल्ला छपेटी निवासी अजमल छोटे के बड़े बेटे पाशा ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार को कानपुर स्थित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह अपने साथ चालक के तौर पर मोहल्ला पठान टोला निवासी 55 वर्षीय नगर पंचायत कार्यालय में संविदा पर कार्यरत मोहम्मद रजा को साथ लेकर गए थे।
पाशा का कहना है कि उनकी माता व नगर पंचायत अध्यक्ष ताबीर अजमल दो-तीन दिन पहले ही कानपुर चली गई थीं। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे उन्नाव पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि हाईवे पर सड़क हादसा हो गया है जिसमें उनके पिता अजमल छोटे व चालक मोहम्मद रजा की मौत हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी माता ताबीर अजमल को दी जिसके बाद वह भी कानपुर से उन्नाव पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, अजमल छोटे वर्ष 2007 से 2012 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे थे। उनकी माता ताबीर अजमल अध्यक्ष हैं। दोनों के घरों में मातम पसरा हैं परिचित और रिश्तेदार भी नगर पंचायत अध्यक्ष के घर सांत्वना देने पहुंचे।
पूर्व अध्यक्ष व उनके चालक की उन्नाव जिले में सड़क हादसे में मौत
RELATED ARTICLES



