बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा (कीमत करीब 60 हजार रुपये), 8000/- रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा चार आरोपियों को अरनिया मौजपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक सोलंकी पुत्र मानिक सिंह निवासी मौ० बापूनगर खुर्जा जंक्शन थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर, सचिन तोमर पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्रांम गंगथला थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, शिवम चौधरी पुत्र मदन चौधरी निवासी बीमानगर सूतमिल थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ तथा राजकुमार उर्फ जीतू पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी टी-728 मंगोलपुरी थाना राजपार्क आउटर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-269/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा सहित चार आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



