बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर की पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी किए 15 बंडल एल्यूमिनीयम तार (कीमत करीब 2.5 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पिकअप व कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा 22 फरवरी 2026 को थाना शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत हिरनौट फीडर व बडौदा फीडर से करीब 02 किलोमीटर बिजली का तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पर मुअसं- 58/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात को थाना शिकारपुर पुलिस एवं स्वाट टीम देहात द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर गांव चीखल के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र हाकिम निवासी रुकनसराय तेलों वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, शाहनवाज पुत्र इदरीश निवासी जामा मस्जिद के पास थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर, याकूब पुत्र सलीम अहमद निवासी देवीपुरा भवन थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर तथा सराफत पुत्र शौकत निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एल्यूमीनियम तार के बंडल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



