Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरकिशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में चार पर मुकदमा

किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में चार पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र निवासी एक महिला ने किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार को आजाद रोड कस्बा छतारी का रहने वाला अजय उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया जब महिला युवक के घर पहुंची तो परिवार ने महिला के साथ गाली-गलौच की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments