बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में तैनात चार उपनिरीक्षकों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। एसएसपी की इस कार्यवाही से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, देवेश, यतेंद्र शर्मा और योगेश के विरुद्ध काफी समय से शिकायती मिल रही थी कि यह चारों उपनिरीक्षक अपने कार्य को समय से नहीं करते तथा लापरवाही बरते हैं जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में चारों उपनिरीक्षकों द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतना सही पाया गया जिसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।
लापरवाही करने वाले जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात चार उपनिरीक्षक निलंबित
RELATED ARTICLES



