Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसरकारी कर्मचारी के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ठगों ने लिए छह...

सरकारी कर्मचारी के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर ठगों ने लिए छह लोन, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सुशीला विहार द्वितीय के रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी के पैन कार्ड पर अज्ञात ठगों ने छह अलग-अलग लोन ले रखे है। पीड़ित को जब मामले का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर देते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि मोहल्ला सुशीला विहार द्वितीय निवासी प्रेमसिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। वर्ष 2002 में आयकर विभाग ने उन्हें पैन कार्ड जारी किया था जिसका वह नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहे है और समय पर अपना आयकर रिटर्न भी भरते हैं। जब वह अपनी निजी जरूरत के लिए बैंक में लोन लेने पहुंचे तो बैंक अधिकारियों ने उनका सिबिल स्कोर चेक कर बताएं कि उन पर पहले से ही कई लोन चल रहे हैं। यह सुनकर पीड़ित दंग रह गया और उन्होंने कहा कि मैंने हाल में कोई लोन नहीं ले रखा है। इसके बाद पीड़ित ने अपनी सिबिल रिपोर्ट निकलवाई तो उसमे भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई। ठगों ने होम क्रेडिट इंडिया से 7,589 रूपए का लोन, पंजाब एंड सिंध बैंक से पचास हजार रूपए का ऋण, एचडीएफसी बैंक से 60,400 रूपए के चार अलग-अलग लोन ले रखे हैं। ठगों ने बैंक रिकॉर्ड में पीड़ित के नाम के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर और निलोठी एक्सटेंशन के फर्जी पते दर्ज कर रखे हैं। ठगों द्वारा लोन के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर भी अज्ञात व्यक्ति का है जिससे बैंक से आने वाले मैसेज का पता पीड़ित को ना चल सके। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सिबिल रिपोर्ट में दर्ज पतों और मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments