बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव नगला वंशी में मंगलवार को मां भारती के सपूत नानक चंद के पार्थिव शरीर को बाबूगढ़ छावनी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक व बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 90 वर्षीय नानक चंद का सोमवार की शाम निधन हो गया था। उन्होंने 1962,65 और 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध लड़ा था। मृतक के भतीजे रामवीर सिंह ने बताया कि बाबू जी का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। उनके दो बेटा और दो बेटी हैं। सेना ने तिरंगा झंडा उनके पुत्र महेंद्र सिंह को सौंपा।
स्वतंत्रता सेनानी नानक चंद का निधन
0
24
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



