बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की ईंट से हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में खुदाई कर शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साक्षर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि नगर क्षेत्र के देवीपुरा का रहने वाला साक्षर कल से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिकंदराबाद के चंदेरू के जंगल में शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ईंट से सिर पर वार कर साक्षर की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में खुदाई कर शव बरामद किया। सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर में दोस्ती का खौफनाक अंत: शराब पार्टी में ईंट से हत्या, जंगल में शव गाड़ा
RELATED ARTICLES



