Friday, February 27, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरबैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 39,997/- रुपए कराए वापस

बैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के 39,997/- रुपए कराए वापस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 39,997/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 25 अक्टूबर 2025 को परविंद्रर कुमार पुत्र जहान सिंह निवासी गांव गिरधरपुर नवादा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 39,997/- रुपये निकाल लिये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना गुलावठी साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 39,997/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना गुलावठी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments