Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरगाजियाबाद: बुलंदशहर निवासी युवक ने लगाई फांसी

गाजियाबाद: बुलंदशहर निवासी युवक ने लगाई फांसी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गाजियाबाद जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में किराए के मकान पर रहने वाले युवक ने गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फंदे से लटका शव देख लोगों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने एफ ब्लॉक स्थित किराए के कमरे में लगी सीढ़ियों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव करेना निवासी 22 वर्षीय रितेश के रूप में हुई है। मृतक बीते दो वर्षों से थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार के रोम्स पिज़्ज़ा में काम कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतक रितेश एक युवती से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। युवती के परिजन शादी से इनकार कर रहे थे। प्रथम दृश्यता इसी कारण से रितेश ने आत्महत्या की है। शव का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments