Sunday, March 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसिलेंडर में आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर...

सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव अरनिया खुर्द में रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक आग लगते ही वह धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के फटते ही घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का हैं। नवरात्र के अवसर पर शनिवार को जागरण होना था। इससे पहले शुक्रवार को घर में ज्योति जलाई जा रही थी। इसको को लेकर घर में पूजा चल रही थी। घर में चार बच्चे समेत 15 लोग मौजूद थे। इस दौरान पिंटू रसोई में दूध को गर्म होने के लिए गैस चूल्हे पर रखकर आ गया। थोड़ी देर में कुछ सामान जलने की गंध आई तो देखा की सिलेंडर में आग की लपट निकल रही है, जो चूल्हे के ऊपर तक जा रही है। पिंटू ने आग शांत करने के लिए कपड़ा डाला तो उसमें भी आग लग गई। यह देख पीड़ित परिवार और ज्योति मंडली के लोग से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और रसोई के अलावा अन्य कमरों तक आग फैल गई। आग की वजह से घर में रखा पांच लाख रुपये तक का सामान जल गया। गनीमत रही कि घटना से पहले ही परिवार के लोग घर से बाहर आ गए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments