Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: हीरो शोरूम संचालक पर धोखाधड़ी व अभद्रता करने के मामले में...

गुलावठी: हीरो शोरूम संचालक पर धोखाधड़ी व अभद्रता करने के मामले में मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के संचालक पर धोखाधड़ी और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित बरमदपुर निवासी एडवोकेट अरुण कुमार ने की तहरीर पर यह कार्यवाही की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि पीड़ित एडवोकेट अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में नगर के उमर निसार ऑटोमोबाइल्स से एक एचएफ डीलक्स बाइक फाइनेंस कराई थी। आरोप है कि शोरूम मैनेजर ने बाइक पर करीब चार हजार रूपए की छूट देने और एक किस्त शोरूम की ओर से जमा करने का वादा किया था, लेकिन बाद में शोरूम संचालक निजामुद्दीन ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे 11,846 रूपए अतिरिक्त वसूल लिए। इतना ही नहीं, जिस एक किश्त की छूट का आश्वासन दिया गया था उसका भुगतान भी नहीं किया गया। जब पीड़ित ने मामले की शिकायत की तो शोरूम संचालक ने उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments