Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: आपसी कहासुनी के बाद गांव कुरली में दिनदहाड़े चली गोलियां, गांव...

गुलावठी: आपसी कहासुनी के बाद गांव कुरली में दिनदहाड़े चली गोलियां, गांव में बना दहशत का माहौल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव कुरली में मंगलवार दोपहर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की दोपहर का है। गांव कुरली में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहम गए और अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना गुलावठी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments