Sunday, March 1, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: बेसमेंट का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल

गुलावठी: बेसमेंट का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली में कुछ समय पहले बेसमेंट में हुए हादसे के बाद भी अधिकारी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में भले ही सरकार ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हो लेकिन अधिकारी हाथ बांधकर बैठे हैं। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी की सैदपुर रोड पर स्थित एक बेसमेंट से सामने आया है जहां मैसर्स सिंह ट्रैडर्स शूज एंड पैंटस नाम की दुकान के नीचे बेसमेंट बना हुआ है। इस बेसमेंट का इस्तेमाल व्यापारी पार्किंग के स्थान पर नहीं बल्कि गोदाम के रूप में कर रहे हैं। बेसमेंट में चल रही गतिविधियां एक बड़े हादसे को दावत दे रही हैं। बेसमेंट का गलत प्रयोग कई सवाल खड़े करता है।
आपको बता दें कि गुलावठी में कई ऐसे भवन हैं जिनमे बनें बेसमेंट का अवैध इस्तेमाल हो रहा है जिसमें पेंट के डब्बे रखे हुए हैं। नियमों के विरुद्ध बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर कमर्शियल प्रयोग किया जा रहा हैं जिसमें पेंट के डब्बे रखे हुए हैं। सभी अधिकारी खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। बेसमेंट से अगर कोई हादसा होता हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

https://chat.whatsapp.com/CbNV3lcbM593PqyIbPWQqm

*TEAM बुलंदशहर जययात्रा*



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments