Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार से चलेगा अभियान

गुलावठी: अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार से चलेगा अभियान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी नगर में अवैध अतिक्रमण करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका द्वारा सोमवार यानी 5 जनवरी से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से बिजली घर चौक, नाला स्ट्रीट और अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जहां अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें ईजीआरएस पोर्टल पर लगातार प्राप्त हो रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments