Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को हाईवे...

गुलावठी: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को हाईवे किनारे फेंका, छह पर मुकदमा


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता को हाईवे किनारे फेंका जिसके बाद नवविवाहिता थाने पहुंची और 2.5 लाख रूपए कीमत की मोटर साइकिल हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलावठी कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह ससुरालजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव भंवरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2025 को बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी जुबैर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता के साथ लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की गई। पीड़िता का कहना है कि ससुरालियों ने 2.5 लाख रूपए की मोटर साइकिल अपने पास रख ली। गुलावठी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति जुबैर समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments