बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कस्बावासी बेहद परेशान हैं। बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं और घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं। कई मोहल्लों में बंदरों के कारण लोग छत पर जाना तक बंद कर चुके हैं।
आपको बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर घरों की रसोई तक पहुंच जाते हैं और खाने-पीने का सामान उठाकर भाग जाते हैं। इतना ही नहीं, छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े भी बंदर उठा ले जाते हैं और कई बार कपड़ों को फाड़ देते हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। बंदर अचानक हमला कर देते हैं, जिससे लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। कई लोग बंदरों के हमले में चोटिल भी हो चुके हैं। कस्बावासियों का आरोप है कि बंदरों के बढ़ते आतंक के बावजूद नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
गुलावठी: बंदरों के आतंक से लोगों का जीना हुआ मुहाल
RELATED ARTICLES



