बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी की पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया। जिला बदर आरोपी शमशाद के विरुद्ध थाना गुलावठी पर पूर्व से मारपीट, लूट व धोखाधड़ी आदि के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना गुलावठी पुलिस द्वारा जिला बदर अपराधी के विरोध उसके निवास के स्थान पर मुनादी कराते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। आरोपी की पहचान शमशाद पुत्र हाकिम अली निवासी अंबेडकर कैंप ब्लॉक ई त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेस-01 पूर्वी दिल्ली (हाल पता गांव मोहाना थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर है)।
गुलावठी पुलिस ने छह माह के लिए अपराधी को किया जिलाबदर
RELATED ARTICLES



