बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवक देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गुलावठी: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



